Hindi Diwas Quotes & Slogans

हिंदी भाषा भारत में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषाओं में से एक है हिंदी भाषा का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। देश में हिंदी भाषा के महत्व को बताने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। 14 सितंबर को हिंदी दिवस को मनाने का फैसला भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया था। यह दिन प्रत्येक हिंन्दुस्तानी के लिए एक गर्व का दिन है हमें अपनी मातृभाषा हिंदी पर गर्व करना चाहिए। हमें अपनी मातृभाषा का प्रचार करना चाहिए ताकि लोगों को हिंदी भाषा के महत्व का पता चल सकें। इस पोस्ट में हम आपके लिए हिदीं दिवस पर कोट्स और स्लोगन , Quotes & Slogans on Hindi Diwas लेकर आएं हैं इन कोट्स और स्लोगन्स को आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकतें हैं और हिंदी भाषा के महत्व को बढ़ावा दे सकतें हैं।

Hindi Diwas Quotes & Slogans

Hindi Diwas Status in Hindi

Famous Quotes on Hindi Day in Hindi

 

 

“हिन्दी देश की एकता की कड़ी है।” – डॉ. जाकिर हुसैन

 

“हिंदी का प्रचार और विकास कोई रोक नहीं सकता।” – पंडित गोविंद बल्लभ पंत

 

“हिन्दी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्रोत है।” – सुमित्रानंदन पंत

 

हिंदी हमारे देश और भाषा की प्रभावशाली विरासत है।  – माखनलाल चतुर्वेदी

 

जीवन के छोटे से छोटे क्षेत्र में हिन्दी अपना दायित्व निभाने में समर्थ है। – पुरुषोत्तमदास टंडन

 

राष्ट्रीय व्यवहार में हिन्दी को काम में लाना देश की उन्नति के लिए आवश्यक है। – महात्मा गांधी,

 

“हिन्दी पढ़ना और पढ़ाना हमारा कर्तव्य है। उसे हम सबको अपनाना है।” – लालबहादुर शास्त्री

 

देश के सबसे बड़े भूभाग में बोली जानेवाली हिन्दी राष्ट्रभाषा, पद की अधिकारिणी है. – सुभाषचन्द्र बोस

 

हृदय की कोई भाषा नहीं है, हृदय-हृदय से बातचीत करता है और हिंदी हृदय की भाषा है। – महात्मा गांधी

 

“हिन्दी सरलता, बोधगम्यता और शैली की दृष्टि से विश्व की भाषाओं में महानतम स्थान रखती है।” – डॉ. अमरनाथ झा

 

“हिंदी हृदय की भाषा है, जिसकी वजह से हमारे शब्द हृदय से निकलते हैं और हृदय तक पहुँचते हैं।” – अज्ञात

 

“देश की किसी संपर्क भाषा की आवश्यकता होती है और वह भारत में केवल हिन्दी ही हो सकती है।” – श्रीमती इंदिरा गांधी

 

“जब तक इस देश का राजकाज अपनी भाषा हिन्दी में नहीं चलता, तब तक हम यह नहीं कह सकते कि इस देश में स्वराज्य है।” – मोरारजी देसाई

 

“हिन्दी उन सभी गुणों से अलंकृत है, जिनके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषा की अगली श्रेणी में समासीन हो सकती है।” – मैथिलीशरण गुप्त

 


Check This – Chanakya Quotes in Hindi


 

Hindi Diwas Slogans

 

हिंदी भाषाओ की भाषा है, हर हिन्दुस्तानी की आशा है

 

उन्नति का द्वार है हिंदी, हम लोगो का प्यार है हिंदी

 

जन जन की आज यही आवाज, हिंदी बोलने में करिए नाज

 

हिंदी बोलने में बड़ी आसान, हिंदी बोलने में आपकी शान

 

आओ मिलकर हिंदी का सम्मान करें, अपने देश का मान करें

 

हिंदी भाषा से हम प्यार करते है,हिंदी भाषा का हम सम्मान करते है

 

हिन्दी पढ़ना और पढ़ाना हमारा कर्तव्य है उसे हम सबको अपनाना है

 

जन-जन की आशा हैं हिंदी,भारत की भाषा हैं हिंदी।

 

ताल से ताल मिलाए जा, हिंदी को आगे बढ़ाए जा।

 

हम सबको बताएंगे, घर-घर में हिंदी सिखाएंगे।

 

हमारी भाषा कैसी हो,सरल सुंदर हिंदी भाषा जैसी हो।

 

हिंदी भाषी सबसे आगे जाएंगे,अब हिंदी को आगे बढ़ाएंगे।

 

हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है

 

हम सब का अभिमान है हिंदी,भारत देश की शान है हिंदी।

 

हिंदी पर विचार करे,आओ फिर एक बार हिंदी में संवाद करें।

 

दीप से दीप जलाए जा,हिंदी भाषा का ज्ञान फैलाए जा।

 

सारे देश की यही आशा, हिंदी है हमारी राष्ट्रभाषा।

 

आओं सब मिलकर हिन्दी को अपनाये, देश में एकता और भाईचारा को बढ़ायें।

 

बिन मातृभाषा के साहित्य भी वीरान रहेगा, हिंदी रहेगी तभी हिंदुस्तान रहेगा।

 

हिंदी का करते हैं हम अलग ही सम्मान, क्योंकि इसमें बसती है हर भारतीय की जान।

 

आओ हम हिन्दी अपनाएँ गैरों को परिचय करवाएँ हिन्दी वैज्ञानिक भाषा है यह बात सभी को समझाएँ

 

हिन्दी विश्व की एक मात्र ऐसी भाषा है जो अ अनपढ़ से शुरू होती है और ज्ञ ज्ञानी बनकर समाप्त होती है

 

हिन्दी ही हिन्द का नारा है प्रवाहित हिन्दी धारा है लाखों बाधाएँ हो फिर भी नहीं रुकना काम हमारा है

 


Also visit –

 

Leave a Reply