Hindi Diwas Status & Shayari

हिंदी हमारी मातृभाषा है। हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। हिंदी भाषा के महत्व को समझाने के लिए हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता हैं। हिंदी दिवस के इस खास दिन पर हिंदी भाषा को सम्मान और प्रोत्साहन देने के लिए देश में अलग अलग जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन होता है। हिंदी दुनिया की सरल, और सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली भाषाओं में से एक मानी जाती है। इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।आप भी हिंदी दिवस के ख़ास अवसर पर अपने दोस्तों और प्रियजनों को हिंदी दिवस की शुभकामनाये देना चाहतें हैं तो हम आपके लिए लेकर आएं हैं 2 Liner Hindi Diwas Status, Hindi Diwas Shayariविश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..  उनके साथ आप हिंदी दिवस शायरी को शेयर कर सकतें हैं। आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाये।

Hindi Diwas Status & Shayari

Hindi Diwas Shayari on Hindi Language

2 Liner Hindi Diwas Status

 

हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है,
यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति हैं.

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 

हिंदी मेरा ईमान हैं, हिंदी मेरी पहचान हैं,
हिंदी हूँ मैं, वतन भी मेरा प्यारा हिन्दुस्तान हैं.

 

हिन्दुस्तानी हैं हम गर्व करो हिंदी भाषा पर,
सम्मान देना और दिलाना दायित्व हैं हम पर.

 

हिंदी है मातृभाषा सभी इसे जरूर अपनाएँ,
अपने बच्चों को हिंदी पढ़ना जरूर सिखाएँ।

 

आज स्याही से लिख दो तुम अपनी पहचान,
हिंदी हो तुम, हिंदी से सीखो करना प्यार

 

हिंदी पूरे विश्व का हो गान,
हिंदी को बनाये भारत की शान

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

 

 


See This – 14th Sep Hindi Diwas Slogans and Quotes


 

 

मातृभाषा पर तुम भी इतराओगे,
जिस दिन हिंदी की ताकत समझ जाओगे।

 

हिंदी में बसी है मेरी जिन्दगी,
उम्र भर करता रहूँगा इसकी बन्दिगी

 

अपने वतन की सबसे प्यारी भाषा,
हिंदी जगत की सबसे न्यारी भाषा।

 

सरस, सरल मनोहारी है।
अपनी हिंदी प्यारी है।

 

हिंदी है भारत की आशा
हिंदी है भारत की भाषा

 

हर भारतीय की शक्ति है हिन्दी,
एक सहज अभिव्यक्ति है हिन्दी

 

तोड़े यह संकीर्णता के बंधन
हिंदी सारे वतन को एक धागे में जोड़े

 

हिंदी पढ़े, हिंदी पढ़ाएं, मातृभाषा की
सेवा कर देश को महान बनाएं।

 

हिंदी ही तो भारत की एकता और अखंडता की पहचान है,
हिंदी भाषा तो मेरे देश की शान और जान है

 


Check This – Happy Gandhi Jayanti Images

 


 

 

Hindi Diwas par Shayatri

 

हिंदी की ताकत को पहचानों
हिंदी ही भविष्य की आशा है,
जिससे मुझे बेहद मोहब्बत है
वो मेरी हिंदी भाषा है

विश्व  हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

 

हिन्दी को आगे बढ़ाना है
उन्नति की राह ले जाना है
केवल इक दिन ही नहीं हमने
नित हिन्दी दिवस मनाना है

 

हिंदी दिवस पर्व है इस पर हमें गर्व है
सम्मानित हमारी राष्ट्रभाषा
हम सबकी है यही अभिलाषा।

 

हिन्दी से हिन्दुस्तान है,
तभी तो यह देश महान है,
निज भाषा की उन्नति के लिए
अपना सब कुछ कुर्बान है।

 

हिन्दुस्तान की है शान हिन्दी,
हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिन्दी,
एकता की अनुपम परम्परा है हिन्दी,
हर दिल का अरमान है हिन्दी।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

 

है ये वतन हमारा हिंदी,
हिंदुस्तान इसे हम कहते हैं
राष्ट्रभाषा है अपनी हिंदी,
मातृभाषा इसे हम कहते हैं

 

एक दिन ऐसा भी आएगा,
हर तरफ हिंदी परचम लहराएगा
इस राष्ट्र भाषा का हर ज्ञाता,
विद्वान भारतवासी कहलाएगा।

 

जिसमें है मैंने ख्वाब बुने,
जिस से जुड़ी मेरी हर आशा,
जिससे मुझे पहचान मिली,
वो है मेरी हिंदी भाषा।

 

विविधताओं से भरे इस देश में
लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी
हिंदी मातृभाषा हमारी है।

 

हिंदी है हमारी राष्ट्रभाषा,
हिंदी है हमें बड़ी प्यारी
हिंदी की सुरीली वाणी,
हमें लगे हर पल प्यारी।

 

गर्व हमें है हिंदी पर
शान हमारी हिन्दी है,
कहते-सुनते हिन्दी हम
पहचान हमारी हिन्दी है

 

वक्ताओं की ताकत भाषा,
लेखक का अभिमान हैं भाषा,
भाषाओं के शीर्ष पर बैठी,
मेरी प्यारी हिंदी भाषा

 

हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा हैं
और हम इसकी शान हैं,
दिल हमारा एक हैं और
एक हमारे जान हैं.
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

 


Also visit – 

 

 

Comments 1

Leave a Reply