Hindi Poem on Children’s Day

बाल दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 14 नवम्बर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री का जन्म हुआ था। जवाहर लाल नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे। बाल दिवस का दिन सभी बच्चो के लिए खुशियों से भरा दिन होता है। बाल दिवस का मतलब ही है बच्चों का दिन इसलिए बच्चों के लिए यह दिन बहुत महत्व रखता हैं। नेहरू जी का बच्चों से बहुत ही गहरा लगाव था। उनको बच्चों से प्यार होने की वजह से पूरे देश में बाल दिवस का दिन बहुत ही खुशी के साथ मनाया जाता है। नेहरू जी बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। चिल्ड्रन्स डे के दिन स्कूलों में बच्चों के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम और प्रतियोगिता आयोजित किये जाते हैं। बच्चों का यह दिन पूरी तरह से चाचा नेहरू को समर्पित होता है। बाल दिवस के अवसर पर नेहरू जी को याद करके बच्चों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती हैं। इस दिन बच्चों के लिए तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बच्चे नेहरू जी के जन्मदिन के अवसर पर स्कूल में कविता की प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। इस दिन बच्चे कविताओं के जरिए चाचा नेहरू से अपने प्यार को जाहिर करते हैं। इस दिन स्कूलों में चाचा नेहरू के विचारों से बच्चों को जागरूक किया जाता हैं। देश में बाल दिवस को खास महत्व दिया जाता है। ताकि बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके और इसके साथ ही बच्चों का मार्गदर्शन भी किया जा सके। बाल दिवस के खास मौके पर इस पोस्ट में हम चाचा नेहरू के सम्मान में और बच्चों के लिए Children’s Day Poem in Hindi, Inspirational Children’s Day Poem, Cute Children’s Day Poem in Hindi for Children लेकर आये है जिन्हें आप बाल दिवस यानी Children’s Day के अवसर पर बोल सकते हैं। इन बाल दिवस कविताओं को आप अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकतें हैं।

14th November Poem on Children’s Day in Hindi

Hindi Poem on Children's Day (Baal Diwas)

 

1) बाल दिवस पर बच्चों के लिए प्यारी हिंदी कविता

 

हमको भाता बाल दिवस,
मन महकाता बाल दिवस।
नन्हें मुन्नों के जीवन में,
खुशियां लाता बाल दिवस,
बच्चों के चाचा नेहरू की,
याद दिलाता बाल दिवस,
हमको भाता बाल दिवस,
मन महकाता बाल दिवस।
चाचा नेहरू कहते थे,
बच्चे है कर्णधार कल के,
भावी भारत की आशा हैं,
फूल भारती आंचल के,
ह्रदय लगाये उस गुलाब की,
याद दिलाता बाल दिवस,
हमको भाता बाल दिवस

 

2) बाल दिवस पर नेहरू चाचा को सलाम कविता

 

नेहरू चाचा तुम्हें सलाम,
अमन-शांति का दे पैगाम,
जग को जंग से बचाया,
हम बच्चों को भी मनाया,
जन्मदिवस बच्चों के नाम,
नेहरू चाचा तुम्हें सलाम,
देश को दी हैं योजनाएं,
लोहा और इस्पात बनाए,
बांध बने बिजली निकाली,
नहरों से खेतों में हरियाली,
प्रगति का दिया इनाम,
नेहरू चाचा तुम्हें प्रणाम।

 

3) Children’s Day Short Poem in Hindi

 

चाचा नेहरु के जन्मदिन पर
बाल दिवस है मनाया जाता
बाल दिवस लाता है खुशियों का त्यौहार
इसमें बच्चे पाते है बहुत ढेर सारा प्यार
नेहरु चाचा करते से हम बच्चो से प्यार
क्योकि बच्चो का दिल होता है पूरी तरह से साफ़
चाचा नेहरु का था सिर्फ एक ही सपना
पढने में आगे हो अपने देश का हर एक बच्चा बच्चा
क्योकि भारत के बच्चे है फ्यूचर इस देश के
एजुकेशन से होता कल्याण इनका
बाल दिवस के मौके पर सभी बच्चे को ये वादा है निभाना

 

4) Inspirational Poem on Children’s Day in Hindi

 

आता हैं हर वर्ष ये दिन

झूमे नाचे बच्चे संग-संग

देते चाचा नेहरु को श्रद्धांजलि हम

थे यह देश के पहले प्रधानमंत्री

करते थे बच्चों से प्यार

हर जयंती पर होता बच्चो का सत्कार

कच्ची मिट्टी हैं बच्चो का आकार

सच्चे साँचे में ढले यही हैं दरकार

ना हो अन्याय से भरा इनका जीवन

प्रतिज्ञा करो न करोगे बाल शोषण

नन्ही सी कलि हैं ये

भारत का खिलता कमल हैं ये

बाल दिवस पर हैं इन्हें सिखाना

जीवन अनमोल हैं यूँ ही ना गँवाना

देश के भविष्य हो तुम

शक्तिशाली युग की ताकत हो तुम

 

5) प्यारी दुनिया नेहरु जी पर बाल कविता

 

कितनी प्यारी दुनिया इनकी,
कितनी मृदु मुस्कान,
बच्चों के मन में बसते है,
सदा स्वयं भगवान।
एक बार चाचा नेहरू ने,
बच्चों को दुलराया,
किलकारी भर हंसा जोर से,
जैसे हाथ उठाया,
नेहरूजी भी उसी तरह,
बच्चे-सा बन करके,
रहे खिलाते बड़ी देर तक,
जैसे खुद खो करके।
बच्चों में दिखता भारत का,
उज्ज्वल स्वर्ण विहान,
बच्चे यदि संस्कार पा गए,
देश सबल यह होगा,
बच्चों की प्रश्नावलियों से,
हर सवाल हल होगा।
बच्चे गा सकते है जग में,
अपना गौरव गान,
बच्चों के मन में बसते है,
सदा स्वयं भगवान्।

 

6) बाल दिवस पर बच्चों के लिए प्यारी हिंदी कविता

 

हमारे बच्चे प्यारे बच्चे,
नन्हे मुन्ने सारे बच्चे,
माँ की आँखों के तारे बच्चे,
भोले भाले प्यार बच्चे,
है सबसे ये न्यारे बच्चे,
नन्हे मुन्ने सारे बच्चे,
कोमल फूल ये फुलवारी के,
रंग बिरंगी सब क्यारी के,
इनके इरादे बहुत है ऊँचे,
बच्चे है ये मन के सच्चे,
इनके इरादे बहुत ही पक्के,
धागे ये नहीं है कच्चे,
सभी के है ये दुलारे बच्चे,
देश के है ये सिपाही पक्के,
मन को भाये ये सारे बच्चे,
नन्ने मुन्ने प्यार बच्चे।

 

7) चाचा नेहरू की याद में बाल दिवस हिंदी कविता

 

राष्ट्रवाटिका के पुष्पों में,
एक जवाहरलाल।
जन्म लिया जिस दिन लाल ने,
दिवस कहाया बाल॥

बच्चे इनको सदा प्यार से,
चाचा नेहरू कहते।
चाचाजी इन बच्चों के बीच,
बच्चे बनकर रहते॥

एक गुलाब ही सब पुष्पों में,
इनको लगता प्यारा।
भारत मां का लाल यह,
सबसे ही था न्यारा॥

सारे जग को पाठ पढ़ाया,
शांति और अमन का।
भारत मां का मान बढ़ाया,
था यह ऐसा लाल चमन का॥

 

8) 14 नवम्बर बाल दिवस नेहरूजी पर कविता

 

चाचा नेहरु ने देखे थे,
नव भारत के सपने,
सपने पूरे कर सकते थे,
उनके बच्चे अपने.

ऐसी शिक्षा हमें आपसे
ऐसी शिक्षा हमें आपसे
मिली यही सौभाग्य हमारा
मरकर भी हो गया अमर जो
चाचा नेहरू सबका प्यारा

शालाओं में भी होते हैं,
नये नये आयोजन,
जिन्हें देख आनंदित होते,
हम बच्चों के तन मन.

 

9) बाल दिवस पर बच्चों के लिए हिंदी कविता

 

इस दिन हम सब बच्चें मिलकर,
गीत ख़ुशी के गाते.

चाचा नेहरु के चरणों में,
श्रद्धा सुमन चढ़ाते.

बाल दिवस के इस अवसर पर,
एक शपथ यह खाओ.

ऊँच नीच का भेद भूला कर,
सबको गले लगाओ.

जिस दिन लाल जवाहर ने था,
जन्म जगत में पाया।

उसका जन्मदिवस भारत में
बाल दिवस कहलाया।।

 

10) बाल दिवस आया है हिंदी कविता

 

देखो बाल दिवस का दिन आया है,

बच्चों के लिए खुशियां लाया है।

आओ मिलकर सब इसे मनाए,

लोगों को बाल अधिकारों की बात बताएं।

सब तक यह संदेश पहुंचा कर,

देश को और भी खुशहाल बनाएं।

14 नवंबर को आता है यह दिन,

जो है चाचा नेहरू का जन्मदिन।

जिन्होंने सबको शांति का मार्ग दिखाया,

विश्व को शांति का पाठ पढ़ाया।

बाल अधिकारों को समर्पित है यह दिन,

जिसके लिए हमें काम करना है हर दिन।

आओ मिलकर लोगों तक यह संदेश पहुंचाएं,

लोगों में बाल अधिकारों की ललक जगाएं।

क्योंकि देश तभी खुशहाल बनेगा,

जब बच्चा-बच्चा अपना अधिकार जानेगा।।

 

11) चिल्ड्रन्स डे पोएम हिंदी में

 

आओ बच्चों बाल दिवस के दिन

हम सब मिलकर ऊंच-नीच का भेद मिटाएं

साथ खेले ,साथ पढ़े और साथ में बाल दिवस मनाएं

नए-नए हम खेल खेलें, चलो सबका मन बहलाएं

नेहरू जी के जन्मदिन पर कुछ यादगार पल मनाएं।।

इस दिन हम सब मिलकर खुशी के गीत गाएंगे

गले मिलेंगे खेलेंगे और बाल दिवस मनाएंगे

प्रण करेंगे खूब पढ़ेंगे भारत के गुणगान गाएंगे

बाल दिवस के दिन नेहरू जी को श्रद्धा फूल चढ़ाएंगे।।

हर वर्ष आता है यह दिन हर्षोल्लास से मनाएंगे

बात मानेंगे टीचर की सबको खूब हसाएंगे

बाल दिवस के अवसर पर अच्छी-अच्छी बातें बताएंगे

नेहरू जी के बारे में कविता हम सबको सुनाएंगे।।

 

12) चाचा नेहरू की याद में बाल दिवस हिंदी कविता

 

ऐसी शिक्षा हमें आपसे

मिली यही सौभाग्य हमारा

मरकर भी हो गया अमर जो

चाचा नेहरू सबका प्यारा।

नेहरू चाचा प्यारे चाचा

बच्चों की आंख के तारे चाचा।

चाचा नेहरु का बच्चों से

बहुत पुराना नाता

जन्म दिवस चाचा नेहरू का

बाल दिवस कहलाता।

चाचा नेहरू ने देखे थे

नव भारत के सपने

सपने पूरे कर सकते थे

उनके बच्चे अपने।

 

13) बाल दिवस क्या होता है हिंदी कविता

 

बच्चो हम आज बताते हैं
यह बाल दिवस क्या होता
यह बाल दिवस क्यों होता।
ये तो तुम सबने सुना ही होगा
दुनिया राम चलाते हैं
बैकुंठ छोड़कर बच्चे बन
भगवान धरा पर आते हैं
जिनको छल कपट नहीं आते
भगवान वहीँ पर रम जाते हैं
इसलिये तो बच्चे दुनिया में
भगवान का रूप कहालते हैं।
बच्चो हम आज बताते हैं
यह बाल दिवस क्या होता
यह बाल दिवस क्यों होता।

 

14) Cute Poem on Children’s Day in Hindi

 

बच्चों के मन को हर्षाने,
ढेरो ख़ुशियों से जीवन को सजाने,
देखो बाल दिवस आया है।
स्कूलों में पड़ गए झूले,
और खिलौनों के लग गए मेले,
मिठाइयों की सौगात लेकर,
देखो बाल दिवस आया है।
धमा चौकड़ी करते बच्चे,
लगते है देखो कितने अच्छे।
भोली-भाली मुस्कानों को लेकर,
देखो बाल दिवस आया है।
मास्टर सी भी आज करते है प्यार,
देकर टॉफी और चॉकलेट,
करते है हम सबको दुलार।
कितनी सारी खुशियाँ लेकर,
देखो बाल दिवस आया है।

 

15) बाल दिवस की ख़ुशी में हिंदी कविता

 

मन करता है फिर से आज,
मैं भी बच्चा बन जाऊं।

खेलू खेल खिलौनों से मैं भी,
और मैं भी बालदिवस मनाऊ।
मन करता है फिर से आज,
मैं भी बच्चा बन जाऊं।

पापा की गोदी में चढ़ के,
फिर से मैं इतराऊं।
दादी-नानी की कहानियों से फिर से,
अपने मन को बहलाऊँ।

मन करता है फिर से आज,
मैं भी बच्चा बन जाऊं।

तितलियों के पीछे भागूँ,
ऊँचे पेडों पर चढ़ जाऊँ।
गुल्ली-डंडे के खेल खेलूँ मैं,
फिर से अपने बचपन से मिल आऊँ ।

मन करता है फिर से आज,
मैं भी बच्चा बन जाऊँ।

छोड़ दुनिया के सारे झमेले,
जिनमें रहते हम सब अकेले।
फिर से वही सपनों की दुनियाँ के,
अपने बचपन को जी आऊँ।

मन करता है फिर से आज,
मैं भी बच्चा बन जाऊँ।

 

16) चाचा नेहरू की याद में बाल दिवस हिंदी कविता

 

चाचा नेहरू थे कितने प्यारे,
बच्चों की आंखों के तारे।
करते थे हरदम बच्चों को दुलार,
आंखों में बसता था उनके ढेर सारा प्यार।

भोली सूरत बच्चों की,
हरदम उनको भाती थी।
बच्चों की दुनियाँ में उनको,
खुशियां खुद की नज़र आती थी।

बच्चों के खातिर चाचा नेहरू,
खुद बच्चा बन जाते थे।
खेल खेलते बच्चों के संग,
उनमें ही मगन हो जाते थे।

बड़े भले थे चाचा नेहरू,
पर दोस्त तो उनके बच्चे थे।
भोली भाली सूरत उनकी,
बोली के वो सच्चे थे।

ऐसे थे चाचा नेहरू,
बच्चों संग बीता उनका हर एक दिवस।
तभी तो अपने जन्मदिवस को उन्होंने,
दिया नाम है बालदिवस।

– निधि अग्रवाल

 

17) बाल दिवस है आज हिंदी कविता

 

बाल-दिवस है आज साथियो, आओ खेलें खेल ।
जगह-जगह पर मची हुई खुशियों की रेलमपेल ।

बरस-गांठ चाचा नेहरू की फिर आई है आज,
उन जैसे नेता पर सारे भारत को है नाज ।
वह दिल से भोले थे इतने, जितने हम नादान,
बूढ़े होने पर भी मन से वे थे सदा जवान ।
हम उनसे सीखे मुसकाना, सारे संकट झेल ।

हम सब मिलकर क्यों न रचाए ऐसा सुख संसार
भाई-भाई जहां सभी हों, रहे छलकता प्यार ।
नही घृणा हो किसी हृदय में, नहीं द्वेष का वास,
आँखों में आँसू न कहीं हों, हो अधरों पर हास ।
झगडे नही परस्पर कोई, हो आपस में मेल ।

पडे जरूरत अगर, पहन ले हम वीरों का वेश,
प्राणों से भी बढ़कर प्यारा हमको रहे स्वदेश ।
मातृभूमि की आजादी हित हो जाएं बलिदान,
मिट्टी मे मिलकर भी माँ की रक्खें ऊंची शान ।
दुश्मन के दिल को दहला दें, डाल नाक-नकेल ।
बाल दिवस है आज साथियो, आओ खेलें खेल ।

 


Also visit – बचपन हिंदी शायरी

Leave a Reply