Nav Durga Images with Names | 9 Maa Durga Devi Mantra

जैसा की हम सभी जानते हैं की दिवाली से पहले नवरात्रे मनाये जाते हैं जिसमे गरबा नृत्य (डांडिया रास) होते हैं और ये 9 दिनों के लिए धूम धाम से मनाये जाते हैं। 9 दिन इसलिए क्योंकि माँ दुर्गा के 9 रूप, 9 शक्तिया हैं और इन सभी के अलग अलग नाम और मंत्र हैं इन सभी 9 देवियो का अपना महत्व हैं। हिन्दू धर्म में नवरात्री के पावन पर्व का विशेष महत्व हैं। नवरात्री का प्रत्येक शुभ दिन माँ दुर्गा के विशेष रूप को समर्पित होता हैं। नवरात्री में माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती हैं। कहा जाता हैं की नवरात्री के इस पावन पर्व में दुर्गा माँ के नौ रूपों की पूजा करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती हैं। माँ दुर्गा की आराधना करने के साथ ही माँ दुर्गा के मंत्रों का जाप करना भक्तों के लिए बहुत कल्याणकारी होता हैं और माँ दुर्गा के विशेष मंत्रों को जाप करने से भक्तों को सुख और समृद्धि प्राप्त होती हैं। माँ दुर्गा के मंत्रो का जाप करने से कठिन परिस्थिति का भी आसानी से सामना किया जा सकता हैं भक्तों के सभी कष्टों का नाश होता हैं। भक्त देवी दुर्गा के मंत्रों का जाप करके माँ दुर्गा को प्रसन्न करतें हैं। माँ दुर्गा अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद देती हैं। जिनका प्रयोग हम नवरात्री के दौरान माँ दुर्गा की आराधना के लिए कर सकतें हैं। माँ दुर्गा के विशेष मन्त्रों का जाप हम सभी को करना चाहिए नव दुर्गा केविशेष मन्त्रों को लाभकारी माना गया हैं। यदि आप भी नवरात्री के पावन पर्व के दौरान माँ दुर्गा की पूजा के साथ उनके विशेष नव मंत्रों का जाप करना चाहतें हैं तो इस पोस्ट में माँ दुर्गा के विशेष रूपों के द्वारा उनके कल्याणकारी मंत्रों को नव दुर्गा इमेजेज (Nav Durga Images) के साथ बताया गया हैं। जिनका प्रयोग आप नवरात्री के दौरान माँ दुर्गा की आराधना के लिए कर सकतें हैं और माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकतें हैं।

Nav Durga Images with Name
माँ नव दुर्गा इमेजेज नाम रूप शक्ति

नव दुर्गा देवियो के नाम (Nav Durga Names)

 

  • प्रथम नवदुर्गा माँ शैलपुत्री देवी
  • द्वितीय नवदुर्गा माँ ब्रह्मचारिणी देवी
  • तृतीये नवदुर्गा माँ चंद्रघंटा देवी
  • चतुर्थी नवदुर्गा माँ कूष्माण्डा देवी
  • पंचम नवदुर्गा माँ स्कंदमाता देवी
  • षष्ठी दुर्गा माँ कात्यायनी देवी
  • सप्तम नवदुर्गा माँ कालरात्रि देवी
  • अष्टम नवदुर्गा माँ महागौरी देवी
  • नवम नवदुर्गा माँ सिद्धिदात्री देवी

 


CheckMaa Durga Wallpapers


 

Maa Nav Durga Images with Mantra & Name in Hindi

The festival of Navratri is of great importance in Hindu religion. On the day of Navratri, the special ninth form of Maa Durga is worshiped. This holy festival of Navratri is celebrated with great pomp. By worshiping Goddess Durga in Navratri, devotees get the blessings of Maa Durga. Devotees get blessings by chanting special mantras of Maa Durga along with worship of Maa Durga..Here are most beautiful images of Maa durga in different different avatar and names. 9 Navdurga images for navratri 2023 festival with mantra.


प्रथम नवदुर्गा माँ शैलपुत्री देवी

नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की आराधना की जाती हैं। माँ शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। इनकी पूजा करने से भक्तों को विशेष लाभ प्राप्त होता हैं माँ शैलपुत्री की भक्ति से भक्तों को यश और सिद्धि की प्राप्ति होती हैं।

प्रथम नवदुर्गा माँ शैलपुत्री देवी फोटो मंत्र


द्वितीय नवदुर्गा माँ ब्रह्मचारिणी देवी

माँ दुर्गा का दूसरा स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी हैं। इनके एक हाथ में कमल का पुष्प और दूसरे हाथ में कमंडल विराजमान हैं। नवरात्री के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारणी की आराधना की जाती हैं इनकी आरधना करने से भक्तों को जीवन में सयंम और विजय की प्राप्ति होती हैं।

द्वितीय नवदुर्गा माँ ब्रह्मचारिणी देवी फोटो मंत्र


तृतीय नवदुर्गा माँ चंद्रघंटा देवी

माँ दुर्गा का तृतीय स्वरूप माँ चंद्रघंटा को माना गया हैं। नवरात्री में इनकी आराधना करने से भक्तों के जीवन में आने वाले कष्टों को नाश होता हैं। माँ चंद्रघंटा की पूजा से भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होती हैं।

तृतीये नवदुर्गा माँ चंद्रघंटा देवी फोटो मंत्र


चतुर्थी नवदुर्गा माँ कूष्माण्डा देवी

माँ कुष्मांडा माँ दुर्गा का चतुर्थ रूप हैं। माँ कुष्मांडा की नवरात्री में आराधना करने से भक्तों को जीवन में यश और बल की प्राप्ति होती हैं। माँ कुष्मांडा भक्तों से प्रसन्न होकर उन्हें शक्तियां प्रदान करती हैं।

चतुर्थी नवदुर्गा माँ कूष्माण्डा देवी फोटो मंत्र


पंचम नवदुर्गा माँ स्कंदमाता देवी

माँ दुर्गा का पांचवा स्वरूप माँ स्कंदमाता हैं। नवरात्री में माँ स्कंदमाता की आराधना करने से भक्तों को जीवन में सुख,शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती हैं।

पंचम नवदुर्गा माँ स्कंदमाता देवी फोटो मंत्र


षष्ठी दुर्गा माँ कात्यायनी देवी

नवरात्री के छठे दिन माँ दुर्गा छठवें स्वरूप माँ कात्यायनी की आराधना की जाती हैं। माँ कात्यायनी की नवरात्री में आराधना करने से भक्तों के रोग दोष समाप्त हो जातें हैं और उन्हें माँ कात्यायनी से धर्म,अर्थ और मोक्ष का वरदान प्राप्त होता हैं।

षष्ठी दुर्गा माँ कात्यायनी देवी फोटो मंत्र


सप्तम नवदुर्गा माँ कालरात्रि देवी

कालरात्रि माँ दुर्गा का सप्तम स्वरुप माँ कालरात्रि को माना गया हैं। नवरात्री के सप्तम दिन माँ कालरात्रि का पूजन किया जाता हैं। माँ कालरात्रि दुश्मनों का संघार करके अपने भक्तों की रक्षा करती हैं और भक्तों के जीवन में आने वाली कठिनाइयों को दूर करती हैं।

सप्तम नवदुर्गा माँ कालयात्री देवी फोटो मंत्र


अष्टम नवदुर्गा माँ महागौरी देवी

माँ दुर्गा के अष्टम स्वरुप माता महागौरी को माना गया हैं। नवरात्री के अष्टम दिन माता महागौरी यानी माँ पार्वती की आराधना की जाती हैं। महागौरी को भक्तों के सभी पाप को हरने वाली और भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली माना गया हैं। महा गौरी की पूजा से भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होती हैं।

अष्टम नवदुर्गा माँ महागौरी देवी फोटो मंत्र


नवम नवदुर्गा माँ सिद्धिदात्री देवी

माता सिद्धिदात्री माँ दुर्गा का नवम स्वरुप हैं। नवरात्री के नवम दिन माँ सिद्धि दात्री की पूजा की जाती हैं इनकी आराधना करने से भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धि प्राप्त होती हैं। और भक्तों को जीवन में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता हैं माँ सिद्धि दात्री भक्तों समस्त सुखो को प्रदान करती हैं।

नवम नवदुर्गा माँ सिद्धिदात्री देवी फोटो मंत्र

 


 

Check our another post-

 

Leave a Reply