Evergreen Rishte Shayari on True Relation

दोस्तों जैसा की हम सभी जानते हैं की प्यार और भरोसे का दूसरा नाम ही रिश्ता हैं, चाहे रिश्ता कोई भी हो जैसे परिवार, समाज, दोस्त आदि, अगर इन सभी रिश्तों में प्यार और भरोसा नहीं है तो फिर रिश्ता रिश्ता नहीं रह जाता। दोस्तों ये जो रिश्तों की डोर होती हैं वो वक़्त के साथ साथ कभी बहुत नाज़ुक होती है और कभी कभी चट्टान सी मजबूत हो जाती हैं। अच्छे और सच्चे रिश्ते हमारे हर सुख दुःख में साथ देते हैं चाहे हालात कैसे भी हो। आज इस पोस्ट में हम आपको रिश्ता शायरी और रिश्ते स्टेटस के माध्यम से सच्चे रिश्तों का एहसास करवाने जा रहे हैं, यँहा रिश्ते से सम्बंधित आपको हर प्रकार का डाटा मिलेगा जैसे Beautiful Rishte Shayari in Hindi, Dil Ka Rishta Sms, Rishto Ka Ehsaas Shayari, Inspirational Rishte Quotes in Hindi Language, 2 Line Emotional Rishte Status for Whatsapp, Facebook & Instagram, Apne Shayari, Relationship Shayari in Hindi Lyrics, Ruthe Ko Manane Wali Shayari for Lover (girlfriend boyfriend), Motivational Relationship Quotes in Hindi Fonts about Family, Bharosa Shayari on Rishte, Zindagi Shayari on Relationship, Vishwas Shayari आप सभी के लिए।

 

Evergreen Rishte Shayari in Hindi about True Relation

Rishte Shayari in Hindi
Rishte Shayari in Hindi

 

1) Pyar Bhari Rishte Shayari in Hindi

 

रिश्तों में प्यार की मिठास रहे,
एक न मिटने वाल एहसास रहे।
कहने को छोटी से हैं ये जिन्दगी,
लम्बी हो जाए अगर अपनों का साथ रहे।

 

 

2) Apne Shayari on Relationship

 

मशहूर होना पर मगरूर न होना,
कामयाबी के नशे में चूर न होना।
मिल जाए सारी कायनात आपको
मगर इसके लिए कभी ‘अपनों’ से दूर न होना।

 

 

3) Rishto Mein Vishwas Shayari in Hindi

 

हर रिश्ते में विश्वास रहने दो,
जुबान पर हर वक्त मिठास रहने दो।
यही तो अंदाज हैं जिन्दगी जीने का,
न खुद रहो उदास, न दूसरों को रहने दो।

 

 

4) True Life Shayari on Rishte

 

एक मिनट लगता हैं,
रिश्तों का मजाक उड़ाने में।
और सारी उम्र बीत जाती हैं
एक रिश्ते को बनाने में।

 

 

5) Rishtey Inspirational Shayari

 

अपने गमों की तू नुमाइश ना कर,
अपने नसीब की यूँ आजमाइश ना कर,
जो तेरा हैं वो ख़ुद तेरे दर पर चल के आएगा
रोज उसे पाने की ख्वाहिश ना कर।

 

 

6) Emotional True Shayari on Life

 

खुद के इस हुनर को जरूर आजमाना
जब जंग हो अपनों से तो हार जाना।

 

 

7) Dil Mein Apne Shayari in Hindi

 

किसी को नजरों में ना बसाओ,
क्योकि नजरों में सिर्फ “सपने” बसते हैं,
बसाना ही हैं तो दिल में बसाओ,
क्योकि दिल में सिर्फ “अपने” बसते हैं।

 

 

Click for – I Love My Papa Sms in Hindi

 

 

8) True Thoughts on Rishte

 

रिश्ते कभी भी “कुदरती” मौत नही मरते
इनका हमेशा ‘इंसान’ ही कत्ल करता हैं
‘नफ़रत’ से ‘नजरअंदाजी’ से
तो कभी ‘गलतफ़हमी’ से…!!!

 

 

9) Najuk Rishta Shayari about Life

 

रिश्तों की ही दुनिया में अक्सर ऐसा होता हैं,
दिल से इन्हें निभाने वाला ही रोता हैं।
झुकना पड़े तो झुक जाना अपनों के लिए
क्योकि हर रिश्ता एक नाजुक समझौता होता हैं।

 

 

10) पाक रिश्तो पर शायरी

 

दिल से बने जो रिश्ते उनका नाम नही होता
इनका कभी भी निरर्थक अंजाम नही होता।
अगर निभाने का जज्बा दोनों तरफ से हो,
तो ये पाक रिश्ता कभी बदनाम नही होता।

 

 

11) भावनात्मक रिश्ते शायरी

 

किसी भी रिश्ते की सिलाई,
अगर भावनाओं से हुई हैं तो टूटना मुश्किल हैं
और अगर स्वार्थ से हुई हैं तो टिकना मुश्किल हैं।

 

 

12) Rishto Mein Ruthna Manana Shayari

 

कोई टूटे तो उसे सजाना सीखो,
कोई रूठे तो उसे मनाना सीखो।
रिश्ते तो मिलते हैं मुकद्दर से,
बस उन्हें ख़ूबसूरती से निभाना सीखो।

 

 

13) Rishto Ka Ehasas Shayari

 

छुपे-छुपे से रेहते हैं सरेआम नही होते,
कुछ रिशते सिर्फ अहसास हैं, उनके नाम नही होते।

 

 

14) Tute Hue Rishto Par Shayari

 

अभी गुमनाम हूँ, तो रिश्ता तोड़ लिया है मुझसे,
ग़र कल को मशहूर हो गया तो कोई रिश्ता मत निकाल लेना।

 

 

15) Dil Se Apnaya Hua Rishta Hindi Shayari

 

रिश्ता वो नहीं होता जो दुनिया को दिखाया जाता है,
रिश्ता वह होता है,जिसे दिल से निभाया जाता है,
अपना कहने से कोई अपना नहीं होता
अपना वो होता है जिसे दिल से अपनाया जाता है।

 

 

17) Rutha Hue Rishto Par Shayari

 

कुछ इस तरह खूबसूरत रिशते टूट जाया करते हैं,
जब दिल भर जाता है तो, लोग अक्सर रूठ जाया करते हैं।

 

 

18) Forever Relationship Shayari in Hindi

 

करीब रहो इतना कि रिश्तों में प्यार रहे,
दूर भी रहो इतना कि आने का इतज़ार रहे,
रखो उम्मीद रिश्तों के दरमियाॅ इतनी,
कि टूट जाये उम्मीद मगर रिश्ते बरकरार रहें।

 

 

Check This – माँ की ममता शायरी

 

 

Rishtey Shayari on True Relationship about Life

Shayari on Rishtey
Shayari on Rishtey

 

19) Badalte Rishte Naate Quotes

 

रूबरू होने की तो छोङिये,
लोग गूफ्तगू से भी कतराने लगे हैं,
गुरूर ओढे हैं रिश्ते,
अपनी हैसियत पर इतराने लगे हैं।

 

 

20) रिश्ता एक इबादत शायरी

 

लो इबादत रखा अपने रिश्ते का नाम,
यारा, मुहब्बत को तो लोगों ने बदनाम कर दिया है।

 

 

21) Dil Ka Rishta Shayari in Hindi

 

खामोशी की जुबां बयां कर देती है सब कुछ,
जब दिल का रिश्ता जुड़ जाता है किसी से।

 

 

22) नर्म रिश्ते खूबसूरत शायरी ज़िन्दगी पर

 

नर्म लफ़्ज़ों से भी लग जाती है चोटें अक्सर,
रिश्ते निभाना बड़ा नाज़ुक सा हुनर होता है।

 

 

23) Beautiful Rishta Status in Hindi

 

हज़ार तोड़ के आ जाऊं उस से रिश्ता,
मैं जानता हूँ वह जब चाहेगा बुला लेगा।

 

 

24) 2 Line Shayari on Rishta

 

बहुत अजीब से हो गए हैं ये रिश्ते आजकल,
सब फुरसत में हैं पर वक़्त किसी के पास नहीं।

 

 

25) Two Line Rishto Ka Andaz Shayari

 

मशरूफ रहने का अंदाज़ तुम्हें तनहा ना कर दे ग़ालिब,
रिश्ते फुर्सत के नहीं, तवज्जो के मोहताज़ होते हैं।

 

 

26) दो लाइन में रिश्ता स्टेटस फॉर व्हाट्सप्प ग्रुप

 

नए रिश्ते जो न बन पाएं तो मलाल मत करना
पुराने टूटने न पाएं बस इतना ख्याल रखना।

 

 

27) बिखरे हुए रिश्ते  कोट्स इन हिंदी

 

जेब में जरा सा सूराख क्या हुआ,
सिक्कों से ज्यादा रिश्ते गिर पड़े।

 

 

28) सच्चे रिश्तो पर शायरी

 

मुसीबत में काम आएं जो, वो रिश्ते सच्चे होते हैं,
जो देखें तोल कर रिश्ते, अक्ल के कच्चे होते हैं।
जो पैसे पास हों अपने, तो रिश्ते खास हो जाएं,
प्रेम की बात मत पूछो, ये धागे कच्चे होते हैं..।।

 

 

29) Pyara Sa Rishta Hindi Shayari

 

ख़ुशी के आंसू रुकने न देना,
ग़म के आंसू बहने न देना।
ये ज़िंदगी ना जाने कब रुक जाएगी,
मगर ये प्यारा-सा रिश्ता कभी टूटने न देना।

 

 

30) Beautiful Relation Shayari for Whatsapp

 

खूबसूरत-सा एक पल रिश्ता बन जाता है,
जाने कौन कब जिंदगी का हिस्सा बन जाता है।

 

 

31) Anmol Rishta Shayari in Hindi

 

एक अनसोचा-सा शब्द भी रिश्ता तोड़ देता है,
एक खूबसूरत-सा कॉर्ड भी रिश्ता जोड़ देता है
जब हाथ को हाथ का सहारा होता है,
तो मंझधार में भी किनारा होता है,
इसी को शायद रिश्ता कहते हैं,
रिश्ता खून का ही नहीं,
बस एक स्नेहिल इशारे का भी होता है..।।।

 

 

32) Hindi Shayari on Rishta Ek Prem Ka

 

रिश्तों की मासूमियत को समझना अनोखी कला है,
इस मासूमियत को न समझ पाने वाले के लिए रिश्ता एक बला है
जिसने इस मासूमियत को समझ-बूझ लिया,
वह हर पल प्रेम के पलने में पला है..।।।

 

 

33) खून का रिश्ता शायरी

 

बड़े अनमोल हे ये खून के रिश्ते इनको तू बेकार न कर,
मेरा हिस्सा भी तू ले ले मेरे भाई घर के आँगन में दीवार न कर।

 

 

34) Very Sad Rishta Shayari about Broken Family

 

कभी तो मेरा हिस्सा लेकर भी दीवार नहीं बच पाती है,
बड़े अनमोल खून के रिश्तों को बेकार कर जाती है,
कभी तो दूर के सरल-विरल रिश्ते भी अनमोल हो जाते हैं,
उनके बीच की दरकी दीवार भी बेहद मज़बूत हो जाती है।

 

 

Can Visit Also खूबसूरत बचपन शायरी

 

 

35) Rishtey Memorable Quotes in Hindi

 

कुछ रिश्ते इस जहां में ख़ास होते हैं,
हवा के रुख से जिनके अहसास होते हैं।
ये दिल की कशिश नहीं तो और क्या है,
दूर रह कर भी वो दिल के कितने पास होते हैं।

 

 

36) Suvichar on Rishto Ke Naajuk Dor

 

रिश्तों की डोर बहुत नाज़ुक होती है,
ज़रा-सी असावधानी से बहक जाती है,
रिश्तों की डोर बहुत मज़बूत भी होती है,
एक पल की सावधानी से चहक जाती है।

 

Leave a Reply