Happy Holi Poems In Hindi

1) Beautiful Holi Poem in Hindi about Love
रस रंग भरे मन में होली ,
जीवन में प्रेम भरे होली ।
मुस्कान रचे सब अधरन पर,
मिल जुल कर सब खेलें होली ।
गले लगें सब मन मीत बने ,
रंगों से मन का गीत लिखें ।
जीवन में मधु संगीत भरें ,
भूले बिसरों को याद करें ।
जो संग में थे पिछली होली ,
रस रंग भरे मन में होली ।।~Rita Thakur
2) Colorful Happy Holi Poems in Hindi
तुम अपने रँग में रँग लो तो होली है।
देखी मैंने बहुत दिनों तक
दुनिया की रंगीनी,
किंतु रही कोरी की कोरी
मेरी चादर झीनी,
तन के तार छूए बहुतों ने
मन का तार न भीगा,
तुम अपने रँग में रँग लो तो होली है
अंबर ने ओढ़ी है तन पर
चादर नीली-नीली,
हरित धरित्री के आँगन में
सरसों पीली-पीली,
सिंदूरी मंजरियों से है
अंबा शीश सजाए,
रोलीमय संध्या ऊषा की चोली है।
तुम अपने रँग में रँग लो तो होली है।~हरिवंशराय बच्चन
3) Bura na mano holi hai poem
होली है भई होली है,
बुरा न मानो होली है!
आऒ मिल के खुशियाँ मनाएं,
अपनों को हम रंग लगाएँ!
फूलों से हम खेलें होली,
बचत करें हम पानी की!
सब मिल कर जोर से गाएं,
बुरा न मानो होली है!
किसी को ना ठेस पहुचाएं,
नए नए पकवान खाएं और खिलाएं!
खुद भी रंग लगाएं
और दूसरों पर भी अबीर लगायें
टोली बना कर गाएं हम सब
बुरा न मानो होली है!
4) Heart Touching Holi Poem for Friends and Family
तुमको रंग लगाना है
होली आज मनाना है।
प्रतिकार करो इनकार करो
पर रगों को स्वीकार करो
रगों से तुम्हें नहलाना है
होली आज मनाना है।
भर पिचकारी बौछार जो मारी
भीगी चुनरी भीगी साड़ी
अपने ही रंग में रंगवाना है
होली आज मनाना है।
अबीर गुलाल तो बहाना है
दूरियाँ दिलों की मिटाना है
तो कैसा ये शरमाना है
होली आज मनाना है।
~अंशुमन शुक्ल
5) Happy Holi Poetry in Hindi
होली आयी, होली आयी,
साथ ढेरों खुशियाँ लायी
होली खेले राधा सँग कन्हाई
डाले इक दूजे पे रंग गुलाल
हो गए सब के रंगबिरंगी गाल
यह प्यार का त्योहार सबसे निराला
खुश है सब के संग कान्हा
चढा सब पर प्रेम का ऐसा रँग
मस्ती मे झूमे सबका अन्ग-अन्ग
आओ हम भी साथ खेले होली
6) Happy Holi Poem for Kids
बड़े प्यार से अम्मा बोली।
खूब मनाओ भैया होली।।नहीं करेंगे कभी कुसंग।
डालो सभी परस्पर रंग।।एक वर्ष में होली आई।
जी भर खेलो खाओ मिठाई।।ध्यान लगाकर सुनो-पढ़ो।
नए-नए सोपान चढ़ो।।बच्चे शोर मचाए होली।
उछले-कूदें खेलें होली।।बड़े प्यार से अम्मा बोली।
खूब मनाओ भैया होली।।
7) Poem on Holi Festival in Hindi
रंग -रंगीली मस्ती वाला,
आया है होली का त्यौहार।
प्रेम भाव से इसे मनायें,
न हो कोई भी तकरार।
रंग -बिरंगे इस पर्व पर,
होता बिना किये श्रृंगार।
नाचे गायेंग ढोल बजायें,
हम बच्चों की टोली भरमार।
रंग लगायें एक दूजे को,
करे प्रेम रस की बौछार।
जाती -मजहब सब भूले आज,
बड़ों को आदर , छोटो को दें प्यार।
रीत -प्रीत , गीत -मीत और,
रंग उमंग तरंग उपहार।
भेद भाव मिटाने दिल का
आता है होली का त्यौहार।
8) Heart touching Hindi Poem on Holi
बुराइयों को छोड़ जाना,
अच्छाईयों को अपना जाना,
खुशियों को बांट जाना,
होली के रंग में रंग जाना।
रूठे हुए को मना जाना,
बिछड़े हुए को मिला जाना,
दुखों को बांट जाना,
होली के रंग में रंग जाना।
पकवानों को साथ लाना,
गरीबोँ को साथ खिलाना,
तोहफे को बांट जाना,
होली के रंग में रंग जाना।
दुआओं को संग लाना,
आशीर्वादों को समेट जाना,
हर किसी को गले लगाना,
होली के रंग में रंग जाना।
9) Hindi Poem on Colorful Holi
रंग बिरंगी सबसे न्यारी सबसे प्यारी
रंग गुलाल की पिचकारी,
हम सब को सबसे प्यारी होली हमारी।
रंग में रंग मिल गए
मन से मन मिल गए,
होली में सब रंग खिल गए।
परंपरा की पहचान है होली हमारी
खुशियों का पैगाम है होली हमारी,
रिश्तो की अंगूठी पहचान है होली हमारी।
ढोल नगाड़े खूब बजाये
खूब नाचे, झूम झूम कर नाचे,
धूमधाम से सबने है होली मनाई
बच्चे करते सबसे मस्ती न्यारी
पिचकारी से रंग उड़ाए, गुब्बारों में रंग भर के मारे,
रंग बिरंगी सबसे प्यारी होली हमारी!
10) Happy Holi Poem in Hindi
होली का त्यौहार जब आता है,
बच्चों का मन खुशियों से भर जाता है।
रंग बिरंगे लाल, गुलाबी, हरे, नीले, पीले,
रंग यह सब के मुख्य रंग जाते है।
ठंडाई और शरबत का स्वाद है,
और मिठाई का मिठास सबके मन को ललचाता है।
ढोल नगाड़े बजाती टोलियां सब के घर जाती है,
गीत मल्हार गाते सबके मन को हर्षाते है।
बड़े-बूढ़े सब होली के रंग में झूम उठते है,
एक दूसरे को गले लगाते, रंग उड़ाते है।
एक दूसरे के घर सब मिलने जाते है,
सालों पुरानी दुश्मनी भुलाते है।
सभी लोग मिठाइयां बांटते बधाइयां देते है,
होली का त्योहार जब आता है।
11) Inspirational Hindi Poem on Holi
चलो आज होलिका को सब मिल के जलाएँ
एक नया इतिहास बनाएँ
जलाएँ हम उसमे अपने बुरे विचार
कटु-भावो का करे तिरस्कार
नफरत की दे दे आहुति
आज लगाएँ प्रेम भभूति
प्रेम के रंग मे सब रंग डाले
नफरत नही कोई मन मे पाले
सब इक दूजे के हो जाएँ
आओ हम सब होली मनाएँ
12) Happy Holi Poem For Kids
मारो सब मिलकर पिचकारी
लाल गुलाल सबको रंगाए
सबका मन प्रफुल्लित हो जाए
बच्चे खेल खूब रंगों से
मारो पिचकारी दूर से
रंग बिरंगी होली ये
देखो कैसे खेले सब
कोई दूर भागता है
दूसरा पकड़कर लाता है
हसी मजाक का त्योहार ये
रंगो से सजी ये होली
हर गीले शिकवे मिटाता है
जीवन में रंग भरता है
खूब लाला पीले हो जाओ सारे
कुछ देर ही सही हर गम भुलाओ सारे
रंगो की शक्ति की पहचान
सबको याद दिलाओ प्यारे
घर घर का त्योहार है होली
1) Short Happy Holi Poem in English
Holi has come, Holi has come
O dear friend and my chum
Come to my home
Or I am coming to your home
To smear your face
Forgetting every difference
With colors blue and red
With love and affection
That will never fade
And will be in action
The memories of childhood
The jolliest of the jolly mood
Enjoy this festival
With colors and ‘gulal’
2) Holika Dahan Poem in English
Year after year
purity of fire
Is challenged by evil,
Appeased with offerings
A full moon looks on
As winds stoke embers,
Flare flames
To a flickering dance
Right in the center
Of crimson blaze
Sits Holika,
Prahlad in her lap –
Her arms a circle of heat
White sparks fly from her hair,
Eyes smolder in fury;
Her mouth sucks in air,
Engulfs rice and wheat
Wood chars,
Coconuts splinter,
Flowers singe
Smearing earth with ash.
Year after year
Faith survives.
Holika burns to death.
3) Best Short Colorful Holi Poetry
Gulal – red, green, yellow and countless.
A day’s canvas – a riot of colors.
Lively crowd running hither and thither,
Rainbow of colors, dashing from every nook and corner.
Disregarding their woe and despair fervent folks,
rejoicing at the marvel of colors.
A day filled with luster and gaiety,
A day to smear our dreams-
With a splash of vibrant frenzy colors.
Holi Hai! A spring of unbounded fun and frolic!
4) Festival of Colors Poem in English
The trees smile with their sprout
Of tender leaves and blooming flowers,
Eternal nature with its transient expression.
Hails spring with ecstasy and joy!
Bewildering shades with so many tinge.
The land of beauty and greatness,
India, witnessing color of happiness and peace.
Nation come alive to enjoy the spirit
A celebration of color- Holi!
An experience of content, harmony and delight.
5) Friends and Family Holi Blues Poem
I am dreaming of playing with colors and gulal,
It is the Holi celebration after all.
I can’t play inside my home, the carpets will get tainted,
I cant’ play it in the yard, the grass and outer walls will get painted.
I thought I would go to the temple,
and enjoy the traditional Holi festivities,
Once again I am banned from playing with colors inside the temple,
I can’t play the drums and sing “Holi hai” outside, as the neighbors don’t like the noise.
Little disappointed, I head for the community centre,
they have the Holi celebration in the evening,
The kids perform and remind me of my cultural heritage,
I hear all the nice Holi songs and watch dances,
I enjoy Puas(sweets) and Goat meat curry as a special Holi treat,
but I still miss the colors and Gulal on my face.
6) Inspirational Holi Poem in English
Relax and enjoy
Holi has come
Forget all worries
Holi has come.
Colorful occasion is before you
Make your life colorful today and always
Make your life beautiful always.
It is Possible
Think and you can make it possible
Act and you can make it possible
Think positive always
Make your life useful always.
7) Happy Holi Poetry in English
Holi is a holy break
Holi is a real break
To be more colorful, full of fun
To be more useful also with fun
To make our life lively
With lot of fun.
Hello! My dear….
All my friends and relatives
From every where
Let us come together
And engage wholeheartedly
In this socio – cultural activity
And wish each other.
Happy Holi – Happy Holi
8) Colorful Holi Poem in English
Holi is here – Holi is here
Forgive and forget
If anything wrong happened here or there.
Please delete pain and add pleasure
Holi is here – Holi is here
Let us relax together
Make our heart very very clear.
Yes – come together
Play lovingly with colors
With each other
Come together
Respectfully love and care each other.
Holi is here – Holi is here.
Visit Also – Happy Holi Sms, Holi Quotes in Hindi
Reply